कांवड़ मेले का सकुशल समापन, मुख्यमंत्री समेत पुलिस-प्रशासन की टीम को दी बधाई

हरिद्वार। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कांवड़ मेले के भव्य, दिव्य एवं सकुशल समापन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित पुलिस-प्रशासन की पूरी टीम की प्रशंसा की।

सुनील सैनी ने कहा कि इस वर्ष का कांवड़ मेला अद्भुत और ऐतिहासिक रहा। हरिद्वार में करोड़ों शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा और श्रद्धालुओं ने गंगाजल लेकर अपनी यात्रा पूरी की। इतनी बड़ी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही के बावजूद शासन-प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर व्यवस्थाओं और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के चलते मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान किसी बड़ी अप्रिय घटना का न होना प्रशासन की कार्यकुशलता को दर्शाता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी एवं मजबूत नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के बेहतर समन्वय से ही इतना बड़ा धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

राज्य मंत्री ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, पुलिस जवानों, सुरक्षाकर्मियों तथा शासन-प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण और सेवाभाव के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि करोड़ों शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिस समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाई, वह सराहनीय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *