हरिद्वार। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू एवं मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत अमरावती कॉलोनी स्थित संस्कारशाला के बच्चों को तिरंगे वितरित किए गए। संस्था पदाधिकारियों ने बच्चों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान संस्था सदस्य मनीष साहू और रेनू कांडपाल ने कहा कि 1947 में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण था। तिरंगा देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीदों ने अद्वितीय साहस और पराक्रम का परिचय दिया। उनका बलिदान हम सभी को देशसेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक हित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें तथा भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें।
इस दौरान योगेंद्र कुमार साहू, पूर्णिमा रजवार, रेनू कांडपाल, मनीष साहू, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।