हरिद्वार। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सहसंयोजक डा.केपीएस चैहान के संयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सादगी से मनाया गया। डा.केपीएस चैहान के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां मनाई और प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डा.चैहान ने कहा कि हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है तथा दुनिया में भारत का डंका बजा हुआ है। सभी देश पीएम मोदी का लोहा मान रहे हैं। डा चैहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सरकार द्वारा देश के वीर जवानों के लिए एक नवम्बर से आजीवन मुफ्त रेल यात्रा की एक ऐतिहासिक योजना को मंजूरी देने की सराहना भी की।