हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के धंधे में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 48 टैट्रा पैक बरामद हुए हैं। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाते हुए कुंज गली खड़खड़ी निवासी वीरू कश्यप पुत्र स्व.बाबूराम कश्यप व अनिल सैनी पुत्र तेजपाल सैनी निवासी अलवर राजस्थान हाल निवासी झुग्गी झोंपड़ी निकट धनुष पुल रोड़ी बेलवाला को अवैध शराब समेत दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 24-24 ट्रैट्रा पैक बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।