स्थापना दिवस पर लायन्स क्लब मन्दाकिनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित

हरिद्वार। लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी के स्थापना दिवस और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बाईपास स्थित होटल में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक सुभाष कपिल और शिवानी गोयल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महेंद्र अरोड़ा ने कहा कि शिक्षक के दायित्व से निवृत्त होने के बाद सुभाष कपिल पत्रकारिता,समाजसेवा और जरूरतमंदों की सेवा में योगदान कर रहे हैं। जबकि शिक्षिका शिवानी गोयल निराश्रित बच्चों को शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। शिवम अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों के ज्ञान और समाज के प्रति समर्पण की भावना का सभी को सम्मान करना चाहिए। लायन्स क्लब के सचिव सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने दोनों शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान की सराहना की। हरदीप सिंह ने बताया कि लायन्स क्लब मंदाकिनी शाखा स्थापना के बाद से ही समाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। शिक्षकों सुभाष कपिल और शिवानी गोयल ने लायन्स क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर लायन्स क्लब चैयरमेन सौरभ अरोड़ा, अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *