हरिद्वार। उत्तराखंड गोसेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पं. राजेंद्र प्रसाद अणथ्वाल ने गोवंश संरक्षण को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विकासखंडों में निराश्रित एवं आवारा गोवंश के लिए आवश्यकतानुसार गोशालाएं तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सड़क पर घूम रहे गोवंश की सुरक्षा के लिए रेडियम रिफ्लेक्टर कॉलर लगाने तथा गोवंश का डाटा तैयार कर नियमित अपडेट रखने को कहा। गोशाला संचालकों को गोवंश की टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
अध्यक्ष ने कहा कि गोवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालकों पर अर्थदंड लगाया जाएगा। उन्होंने गोवंश संरक्षण के लिए सरकारी विभागों के साथ सामाजिक संगठनों और आमजन से भी सहयोग की अपील की।