कुम्भ मेले में दिया जायेगा राष्ट्रीय एकता व गंगा स्वच्छता का संदेश : म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज

हरिद्वार। श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं मिश्री मठ के परमाध्यक्ष म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज ने गंगा सेवा अभियान प्रारम्भ करने से पूर्व श्री पंचायती नया अखाड़ा उदासीन कनखल से संतों की पावन उपस्थिति में गंगा स्वच्छता का संदेश देने के लिए हजारों शिष्यों व भक्तों के साथ हरकी पैड़ी तक की पदयात्रा की। पदयात्रा प्रारम्भ करते हुए म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज ने कहा कि संकल्प से ही सिद्धि संभव है। विगत दिवस प्रतिकूल मौसम व भारी वर्षा के बीच जिस प्रकार हजारों भक्तों ने दण्डवत यात्रा को अनुशासनपूर्वक किया वह निश्चित रूप से समूची दुनिया के लिए एक सार्थक संदेश है। दिव्य, भव्य कुम्भ की कामना, मां गंगाजी की स्वच्छता निर्मलता, राष्ट्र की एकता अखण्डता व सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ दण्डवत यात्रा भव्यतापूर्वक सम्पन्न हुई। साथ ही आज श्री पंचायती नया अखाड़ा उदासीन कनखल से प्रारम्भ हुई यह पदयात्रा कुम्भनगरी से समूचे देश को रोग मुक्त-शोक मुक्त करने व मां गंगाजी की निर्मलता का संदेश देगी।

उन्हांेने कहा कि मठ द्वारा नित्य प्रति आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों का ही प्रभाव है कि साधकों में धर्म के प्रति भक्ति भाव पैदा होता है और भक्ति भाव से सेवाभाव। साधकों द्वारा दण्डवत यात्रा के दौरान किया गया कर्म व संकल्प निश्चित रूप से समूचे राष्ट्र को मां गंगा की स्वच्छता व निर्मलता की प्रेरणा देगा।

श्री पंचायती नया अखाड़ा उदासीन कनखल से प्रारम्भ हुई इस पदयात्रा में अखाड़े के अध्यक्ष महंत धूनीदास, कोठारी महंत नितिन दास, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, संस्था प्रबन्धक डॉ. उमेश सचान, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, अनिरूद्ध शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, स्वामी बुध मुनि, संत गुरमीत सिंह समेत हजारों श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

ललतारौ पुल पर व्यापारी नेता विजय शर्मा, अंकेश भाटी, विशाल गुप्ता, पार्षद सचिन कुमार, पार्षद दीपक शर्मा, सचिन शर्मा, गोस्वामी गगनदीप दत्त, राघव ठाकुर, रूपेश शर्मा, गोपी सैनी, अंकुर राजपूत, नितिन गिरि, गुलशन अरोड़ा ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *