कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

हरिद्वार में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर डाम कोठी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने घाटों के शेष निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य शीघ्र पूरे करने तथा बैरागी कैंप, दक्षद्वीप, सतीद्वीप और गौरीशंकर सेक्टर में अस्थाई व्यवस्थाओं के कार्य समानांतर रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने सड़कों, पुलों, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अस्थाई पुलों के कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में देरी या लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रतिदिन फोटोग्राफ सहित प्रगति रिपोर्ट और ऑनलाइन डैशबोर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि प्रमुख शिविर क्षेत्रों में अस्थाई व्यवस्थाओं के कार्यों में 70 प्रतिशत से अधिक प्रगति हो चुकी है। वहीं, हरिद्वार में प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने के लिए पीआईयू एवं नगर निगम के माध्यम से करीब 2,500 लाइटें लगाई जा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *