कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने किया मंथन

कुंभ मेला-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अधिकारियों ने जूना अखाड़े के पदाधिकारियों के साथ पेशवाई मार्ग, रमता पंचों के विश्राम स्थल और छावनी तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पांडेवाला स्थित गुघाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अधिकारियों ने प्रस्तावित पेशवाई मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, प्रकाश, चिकित्सा, अग्निशमन, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने श्यामपुर स्थित प्रेमगिरि आश्रम में रमता पंचों के विश्राम स्थल से पेशवाई के प्रस्थान और छावनी तक पहुंचने की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

जूना अखाड़े के अध्यक्ष प्रेमगिरि महाराज, उपाध्यक्ष महेश पुरी, सचिव शैलेन्द्र गिरि सहित संतों से सुझाव लेकर संबंधित विभागों को समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ की पेशवाई धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराना मेला प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *