धनुष पुल से बैरागी कैंप तक विस्तारित होगा आस्थापथ, निर्माण कार्य तेज

 

Incharge। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत आस्थापथ को धनुष पुल से बैरागी कैंप तक विस्तारित किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी तक आवागमन के लिए बेहतर वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। साथ ही भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन निकासी में भी सुविधा होगी।

मेलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को चंडी चौक से धनुष पुल तक पैदल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।.

परियोजना के तहत धनुष पुल से आस्था पुल होते हुए दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग तक मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में है। वहीं पार्किंग के पास करीब 270 मीटर लंबे एलीवेटेड मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। मेलाधिकारी ने घाट निर्माण, रोड़ी बेलवाला क्षेत्र और एडमिन रोड के कार्यों का भी निरीक्षण कर शेष कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए।

उन्होंने रोड़ी बेलवाला को अतिक्रमणमुक्त रखने तथा प्रकाश और जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *