गेट पर गार्ड के बावजूद प्रकाश रेजीडेंसी से लाखों की चोरी

काशीपुर । चौबीस घंटे गेट पर सुरक्षा गार्ड की निगरानी के बावजूद यहां प्रकाश रेजिडेंसी में बीती रात चोरों ने एक सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर के ताले तोड़कर लाखों रुपए की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां मानपुर रोड पर स्थित प्रकाश रेजिडेंसी निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर कुंदन सिंह बंगारी कल शाम पत्नी सहित रामनगर रोड स्थित देवस्थली में अपनी पुत्री के घर गए थे, रात अधिक हो जाने के कारण वह रात में अपनी पुत्री के घर ही रुक गए ।आज सुबह जब घर लौटे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए, घर के मेन दरवाजे और अलमारियों आदि के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, कुंदन सिंह बंगारी ने बताया की अलमारी से करीब तीन लाख रुपए की नकदी ,चांदी के सिक्के और कई अन्य कीमती सामान गायब थे ।उन्होंने वारदात की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी ली परंतु चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। यहां आपको बता दें कि प्रकाश रेजिडेंसी कॉलोनी में एंट्री के मुख्य द्वार बना है जिस पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है, यह गार्ड कॉलोनी में आने जाने वाले व्यक्तियों और गाड़ियों की एंट्री करता है इतने सख्त पहरे के बावजूद कॉलोनी के अंदर घर में घुसकर लाखों रुपए की चोरी हो जाना काफी अचरज की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *