हरिद्वार। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत घर में रखे कंटेनर मेें शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घर के मालिक द्वारा शव देखे जाने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगवानुपर क्षेत्र में मकान मालिक सिकन्दर ने कम्पनी में काम करने वाले कर्मचारियों को कमरा किराये पर दिया गया था। किरायेदारों ने अचानक तीन-चार दिन पहले कमरा खाली कर दिया। देर रात्रि मकान मालिक कमरे की देखरेख के लिये अचानक पहुँच गया वहाँ उसे कमरे में रखे कटंेनर में एक युवक का शव मिला। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही एसएसपी जनपद के सभी पुलिस अधिकारियोें समेत घटना स्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की। एसएसपी के निर्देशन पर पुलिस टीमें गठित की गई। जाँच पड़ताल में मृतक की पहचान नितिन भंडारी चोरी खाल पाबौ पौड़ी गढ़वाल हुई है। पुलिस को साजिश हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस टीमों को मिले सुरागों के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने घटना का खुलासा अतिशीघ्र करने की बात कही है।