वासुदेव आश्रम में वसंतोत्सव के उपलक्ष्य में खिचड़ी भोज का आयोजन

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित वासुदेव आश्रम में युवा नेता अनिरुद्ध भाटी के द्वारा वसंतोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक मदन कौशिक उपस्थित रहे। उन्होंने खिचड़ी भोज को संबोधित करते हुए कहा कि अनिरुद्ध भाटी क्षेत्र की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहते हैं। क्षेत्र की हर समस्या पर गंभीरता से समय रहते निस्तारण करवाते हैं।


इस अवसर पर जूना अखाड़े के पूर्व सचिव महंत परम पूज्य देवानंद जी महाराज ने कहा कि दूसरों के दुख दर्द मे वरिष्ठ समाजसेवी अनिरुद्ध भाटी सदैव खड़ा नजर आते है। धर्म-कर्म के कार्यों में सदैव उनकी अग्रणी भूमिका रहती है। इस अवसर पर महंत ओम प्रकाश शास्त्री, पार्षद जोली, विशाल गर्ग, प्रमोद गिरी (पूर्व चेयरमैन), सतपाल ब्रह्मचारी, मनोज कुमार सहित क्षेत्र के अनेक विद्वत संत, महंत तथा सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *