हल्द्वानी। ग्रेटर ग्वालियर में साहू समाज समिति नेे माँ कर्मादेवी जयंती महोत्सव पर समिति के पदाधिकारियों ने एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू को संस्था के माध्यम से समाजहित कार्यों के लिए शॉल ओढ़ाकर, सम्मान पत्र तथा चांदी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
महोत्सव को सम्बोधित करते हुये योगेन्द्र कुमार साहू ने मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष विकास साहू का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था अपने स्थापना दिवस से लगातार समाजहित कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का उद्देश्य अपने सुखों की चाह न रखकर मानव होने के नाते एक दूसरे के दुख दर्द में साथ निभाना चाहिए। परन्तु इतने सीमित रहने से सामाजिकता का उद्देश्य कभी पूरा नहीं हो सकता। जब तक हम समाज को हम अपना परिवार नहीं मानेंगे तब तक मानवता में समानता नही होगी।
इस अवसर पर विकास साहू, महेन्द्र साहू, मनीष साहू, पंकज मोदी, अमित साहू, गजेंद्र साहू, अशोक कुमार साहू, नितेश साहू, कंचन साहू, मोहित साह,ू भूपेंद्र साहू, मनोज साहू आदि लोग उपस्थित रहे।