साक्षी के हत्यारे मोहम्मद साहिल खान को दी जाए फाँसी, सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने सचिव नन्दकिशोर आर्या के नेतृत्व में संस्था की ओर से दिल्ली की साक्षी के हत्यारे मोहम्मद साहिल खान को फाँसी पर चढ़ाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा है।

संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू तथा कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ने संयुक्त रूप से कहा कि आतंकवाद का कोई नियम-कानून नहीं होता है। मोहम्मद साहिल खान ने दिल्ली की साक्षी को सरेआम चाकू से गोदकर पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर अपने आतंकवादी होने का सबसे बड़ा सबूत दिया है। समाज में आतंकवाद रोकने के लिए लव जिहादी साक्षी के हत्यारे मोहम्मद साहिल खान को फाँसी देकर उसकी मौत का वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया जाए। जिससे अपराध को रोका जा सके तथा भारत में लव जिहादियों के विरुद्ध फाँसी देने का कानून बनाया जाए।

इस दौरान ज्ञापन देने में हरीश चन्द पाण्डेय, योगेन्द्र कुमार साहू, नन्दकिशोर आर्या, बलराम हालदार, पीयूष शर्मा, पूजा लटवाल, उमाकान्त दास, अधिवक्ता विजय प्रताप पाण्डेय, मनोज कुमार, मुकेश साहू, प्रदीप राय, रितिक साहू, बरखा शर्मा, मंजू शाह, चंपा त्रिपाठी, सुनीता तिवारी, पूजा जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *