हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने बाल अपचरी समेत 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। जिनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें तथा निशानदेही पर अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी हुई अन्य 6 मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।
घटना का खुलासा करते हुये प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की रोकथाम के लिये एसएसपी केे आदेशानुसार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए मोटरसाइकिलें चोरी की घटनाओं में लिप्त 2 आरोपियों कोे गुलेटर पुल से धर दबोचा। पकड़े गये आरोपियों में बिट्टू पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम जटोला, दामोदरपुर, थाना-देवबन्द, सहारनपुर व बाल अपचारी हैं। पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों ने अपने साथी के साथ मिलकर नशे की लत पूरी करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। इनका अन्य साथी प्रदीप कुमार फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। इनके कब्जे से बरामदगी में 6 हीरो स्पलेण्डर प्लस, 1 हीरो सुपर स्पलेण्डर, 1 हीरो स्पलेण्डर बरामद हुई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी व मनोज सिरौला, हेड कास्टेबल जितेन्द्र चैधरी, कास्टेबल सतवीर सिंह, गम्भीर तोमर, अजय कुमार, रविन्द्र, दीप गौड़ शामिल थे।