रिपोर्ट प्रमोद कुमार
रुद्रपुर
नवनियुक्त नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट(इण्डिया) के उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा संगठन के माध्यम से पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए तहसील एवं जिला स्तर पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एन.यू.जे.आई) का गठन शीघ्र किया जाएगा।
ज्ञात रहे कि विगत दिनों पन्तनगर में आयोजित संगठन के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी एवं संगठन के उपाध्यक्ष संजय तलवार द्वारा दिया गया था जिसको मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र कराए जाने का आश्वासन मंच से ऐलान किया।
वही कमल श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के सक्रिय पत्रकारों को राज्य आंदोलनकारी का दर्जा दिलाया जाएगा तथा प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को चिकित्सा कार्ड एवं उनके परिवार को निशुल्क चिकित्सा सुविधा दिलाने का प्रयास किया जाएगा किसी भी पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से पूर्व की विधिवत जांच उपरांत ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी यदि कोई अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन पत्रकारों के विरुद्ध जबरदस्ती मुकदमा दर्ज करता है तो उसके खिलाफ संगठन स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा और अनपढ़ पत्रकारों के खिलाफ जो पत्रकारिता को धूमिल कर रहे हैं ऐसे पत्रकारों की सूची बनाकर प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी वही कमल श्रीवास्तव ने सभी शिक्षित पत्रकार बंधुओं से अपील की है कि वह निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान दें।।