एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के सातवें स्थापना दिवस पर सुन्दरकांड पाठ का आयोजन

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के सात वर्ष पूर्ण होने पर संस्था के पदाधिकारियों ने प्राचीन श्री राम मन्दिर में संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया। सुंदरकांड पाठ का प्रवचन पंडित विवेक शर्मा ने किया। संस्था अपने स्थापना दिवस से ही लगातार समाजहित कार्य कर रही है। यह संस्था मानव जीवन को निरर्थक और उद्देश्यहीनता से बचाने का कार्य राष्ट्रीय स्तर पर करती है। संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य दृढ़संकल्प, निष्ठा व लगन के साथ समाज-सुधार कार्य करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, भाजपा नेता शंकर कोरंगा, कांग्रेस युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार साहू, कांग्रेस युवा प्रदेश महामंत्री राधा आर्या, भाजपा महिला प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष अलका जीना, भाजपा महिला नगर अध्यक्ष राशि जैन, भाजपा युवा जिला महामंत्री कनिष्ठ ढींगरा, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष विजय मनराल, भाजपा नेता मनीष पाल तथा संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, संरक्षक हरीश चन्द्र, पाण्डेय रुपेन्द्र नागर, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, महामंत्री चिरौंजी लाल, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, योगा प्रभारी धर्मा कुमारी बिष्ट, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, मार्गदर्शक विपिन चन्द पाण्डेय, आरपी सिंह, विनीत अग्रवाल, खेमराज साहू, पूजा लटवाल, अलका जीना आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *