हरिद्वार। केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मनसा देवी स्थल में हो रहे भू-स्खलन का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को इसकी रोकथाम के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनसा देवी क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की संपूर्ण जांच कराई जाएगी। उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर और उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर अथॉरिटी मनसा देवी क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। महाराज ने कहा कि मनसा देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था और हरिद्वार की शान है। इसलिए क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की जिओ टेक्निकल, टोपोग्राफिकल और जियोफिजिकल जांच करवाई जाएगी और उसके बाद इसकी रोकथाम के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

इससे पूर्व महाराज ने भीमगोड़ा, देवीपुरा स्थित कृष्ण कृपा धाम पहुंच कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पूर्व सह सरकार्यवाह स्वर्गीय मदन दास देवी की शोक सभा में पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, लव शर्मा ,आशु चैधरी, सचिन शर्मा, नकली राम सैनी जिलाधिकारी धीरज गर्बयाल, एसएसपी अजय सिंह, एसडीएम, सीडीओ प्रतीक जैन, निदेशक लैंडस्लाइड शांतनु सरकार, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, डीएफओ, राजाजी नेशनल पार्क, नगर आयुक्त नगर निगम दयानंद सरस्वती सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।