अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर हरिद्वार के आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऋषिकुल मैदान में प्रातः 6 बजे से भव्य योग शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। शिविर में प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि तथा मेयर किरण जैसल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। आयोजन में लगभग 1000 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। विभिन्न विभागों को पंडाल, स्वास्थ्य, सफाई, पेयजल, विद्युत, यातायात, पार्किंग, योगा मैट एवं जलपान सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।