कांवड़ मेले से पहले पंतद्वीप पार्किंग में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में अभियान जारी रहा।

अभियान के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया। अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने, पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *