हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों और अंतरराज्यीय समन्वय को लेकर मेरठ स्थित आयुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उत्तराखंड की ओर से एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरगेशन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप तथा एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह शामिल हुए।
बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।