फूलगढ़ दुष्कर्म कांड: नाबालिग को जंगल ले जाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

हरिद्वार। फूलगढ़ नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो किशोर हैं, जिन्हें किशोर न्याय अधिनियम के तहत संरक्षण में लिया गया है। इससे पहले पुलिस दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 की रात फूलगढ़ स्थित जंगल के पास एक युवक के साथ मारपीट की गई थी, जबकि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि तीन आरोपियों ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर पथरी क्षेत्र के जंगल तक पहुंचाया था। इसके बाद पुलिस ने 18 जुलाई को तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में तनवीर पुत्र मसकूर निवासी ग्राम सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर (उम्र 25 वर्ष) शामिल है। इसके अलावा दो किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि एक किशोर आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से नाबालिग लड़की के संपर्क में था। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थाना पथरी पुलिस की इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, हेड कांस्टेबल नारायण राणा तथा कांस्टेबल मुकेश चौहान, दीपक चौधरी, नारायण सिंह और राकेश नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *