“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने किया वृक्षारोपण, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

हरिद्वार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल तथा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बिल्केश्वर कॉलोनी पार्क में वृक्षारोपण किया तथा व्यापारियों और चिकित्सकों से जनसंपर्क किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, राजकुमार अरोड़ा, अंजना चड्ढा, राजेश शर्मा, सचिन बेनीवाल, सचिन वर्मा, अनिल पुरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *