सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ी आस्था की भीड़, कुंभ तैयारियों की हुई परख

सोमवती अमावस्या पर हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मेलाधिकारी सोनिका ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष और घाटों का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं निगरानी तंत्र की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रमुख स्नान पर्व आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं की वास्तविक परिस्थितियों में जांच का महत्वपूर्ण अवसर हैं। मेला प्रशासन भीड़ के आंकड़ों और अनुभवों का विश्लेषण कर तकनीक आधारित निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन और समन्वित संचालन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *