हरिद्वार: भाजपा के राष्ट्रव्यापी व्यापारी संवाद कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की बेहतर नीतियों, पारदर्शी व्यवस्था और सुरक्षित माहौल से उद्योग एवं व्यापार को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं और ऑनलाइन प्रक्रियाओं से व्यापार करना पहले की तुलना में अधिक सरल हुआ है।
कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी उत्तराखंड के विकास, बेहतर आधारभूत संरचना और व्यापारिक अवसरों में वृद्धि पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व बिल्वकेश्वर कॉलोनी में राष्ट्रीय नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने वृहद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।