हरिद्वार। आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व में भारत ने विकास, तकनीक, आधारभूत संरचना और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जबकि हरिद्वार में भी विभिन्न विकास योजनाओं और कुम्भ-2027 की तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
इसके बाद सहदेवपुर गांव में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सतपाल महाराज ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अनार, लीची, अमरूद और चीकू के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि फलदार वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पोषण सुरक्षा को भी मजबूत करते हैं।