चोरी की योजना बना रहे चार दबोचे

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लोहे की छैनी, सरिए का टुकडा, प्लास व पेचकश आदि उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे के आदी हैं और बीएचईएल व टिहरी विस्थापित कालोनी में चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया। शुक्रवार की रात गश्त के दौरान बीएचईएल स्टेडियम के पास झाड़ियों में चार संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उनकी पहचान उज्जैर पुत्र खलील निवासी मदीना मस्जिद हज्जन का कुंआ ज्वालापुर, लक्की पुत्र अनिल निवासी ग्राम टटीरी बागपत उ.प्र., नितिन पुत्र जगराम व आकाश पुत्र दौलत राम निवासी ग्राम अन्नेकी हरिद्वार के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि नशे के लिए पैसे जुटाने के इरादे से चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भण्डारी, अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत, हेडकांस्टेबल जितेंद्र चैधरी, कांस्टेबल सर्वजीत सिंह, अमित राणा, बीरेन्द्र जोशी, विवेक गुसांई शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *