हरिद्वार। मानसून के दौरान जनसुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को जर्जर भवनों, दीवारों और अन्य असुरक्षित संरचनाओं का तत्काल सर्वे कर उन्हें चिन्हित कर जरूरत पड़ने पर सील करने के निर्देश दिए हैं। आमजन से अपील की गई है कि बारिश के दौरान ऐसे भवनों और दीवारों के पास न जाएं तथा किसी भी जर्जर संरचना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। विद्यालयों सहित सार्वजनिक भवन जर्जर मिलने पर उन्हें भी तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं।