हरिद्वार। चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शहर में सिवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम दिन-रात किया जा रहा है। गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम के अनुसार पैकेज-1 और पैकेज-2 के तहत पिछले एक दिन में कुल 216.50 मीटर सड़क निर्माण व मरम्मत का कार्य पूरा किया गया है। प्रशासन का कहना है कि कार्य जल्द पूरा होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिलेगी।