शनिदेव मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हरिद्वार। छनबन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को बहादराबाद स्थित भगवान श्री शनिदेव मंदिर में भव्य शनि भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शनिदेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भोग के समय मंदिर के पुजारी ने बताया कि भगवान शनिदेव न्याय एवं कर्मफल के देवता हैं। वे प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। सच्चे मन से की गई भक्ति, ईमानदारी, सेवा और सदाचार से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि शनिदेव की आराधना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर पूरे समय “जय शनिदेव महाराज” के जयघोष से गूंजता रहा और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता योगाचार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू कौशिक, मीडिया प्रभारी दीपा माहेश्वरी, ज्योति गुप्ता, गीता गुप्ता, आरती मेहता, सविता सैनी, संगीता सैनी, प्रीति प्रजापति, प्रमोद शर्मा, हिमांशु गुप्ता, तुषार गुप्ता अन्य सदस्यों ने पूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *