युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने शिवम गिरि का भव्य अभिनंदन

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित बैरागी धर्मशाला में गिरि समाज द्वारा युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव शिवम गिरि का समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र व लोकसभा प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत ने कहा कि प्रदेश का युवा अब जागरूक हो चुका है और कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहा है। उन्होंने कहा कि शिवम गिरि युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा के परमाध्यक्ष प्रणवानंद महाराज ने शिवम गिरि को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे समाज के युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अशोक गिरि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गिरि समाज को सम्मान दिया है और शिवम गिरि का प्रदेश महासचिव बनना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।

इस दौरान शिवम गिरि ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में डॉ. अशोक गिरि, मधुकांत गिरि, शत्रुघ्न गिरि, बलराम गिरि कड़क, शिव अवतार गिरि, मोहित गिरि सहित कई गणमान्य लोगों ने मुख्य अतिथि वीरेंद्र रावत का भी स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *