दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, समयबद्धता व गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

देहरादून। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

जनप्रतिनिधियों ने बैठक में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और उनके त्वरित समाधान पर जोर दिया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा सभी योजनाएं तय समय-सीमा में पूरी हों। साथ ही, जनहित के मामलों में तेजी से प्रभावी कार्रवाई करने को भी कहा गया।

इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करना है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंच सके। उन्होंने देहरादून को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सभी विभागों से समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया।

बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, ऋषिकेश के मेयर शम्भु पाशवान, नगर निकायों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *