जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को लकसर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। घटना में शामिल एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बीती 9 अक्टूबर को अकोढ़ा कला निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बहादरपुर निवासी रितिक और पारस पर उसके भाई राकेश के साथ मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने 11 अक्टूबर को रितिक को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था। जबकि पारस पुत्र बिट्टू निवासी केशव नगर, वार्ड 10 लक्सर फरार हो गया था। पारस की तलाश में जुटी पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर तमंचा और कारतूस समेत उसे लकसर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार लगातार ठिकाने बदल रहा पारस कहीं और भागने की फिराक में था। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई समीप पाण्डेय, कांस्टेबल अनिल वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *