हरिद्वार। चारधाम यात्रा और त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने भूपतवाला के होटल, अचार निर्माता के वाहन और औद्योगिक क्षेत्र की बेकरी से सूजी, अचार व मैदा के नमूने जांच के लिए लिए। वहीं, अधोमानक पनीर के मामले में निर्माता कंपनी के डायरेक्टर और होटल स्वामी के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया गया है।