हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने शिवमूर्ति चौक के पास रेलवे गेट नंबर-5 के सामने आपस में गाली-गलौज, मारपीट और झगड़ा करने के आरोप में 16 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिलाओं के दोनों पक्षों के बीच राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद हुआ था।
22 अक्टूबर को पुलिस टीम होटल, ढाबों और धर्मशालाओं की चेकिंग के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान रेलवे गेट नंबर-5 के सामने महिलाओं के दो पक्ष आपस में झगड़ते और मारपीट पर उतारू दिखाई दिए। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
शांति भंग होने और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की कुल 16 महिलाओं को हिरासत में लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126, 135 और 170 के तहत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी, उपनिरीक्षक निशा सिंह सहित महिला कांस्टेबल शोभा, मुन्नी राणा, पूनम सोरियाल, पुष्पा तथा कांस्टेबल अमित भट्ट, हरीश रतूड़ी, हसलवीर और अजय पंवार शामिल रहे।