श्रद्धापूर्वक मनाई गई भगवान दक्ष प्रजापति जयंती, विधि-विधान से हुआ पूजन

हरिद्वार। आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर दक्ष प्रजापति महासभा उत्तराखंड की हरिद्वार इकाई द्वारा भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र एवं प्रजापति समाज के आराध्य कुलदेवता भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कक्षा चार के छात्र अभिनव प्रजापति मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुसाफिर राम प्रजापति ने की, जबकि संचालन संस्था के मुख्य महासचिव संदीप सिंहानिया ने किया।

इस अवसर पर पवनदीप प्रजापति, मांगेराम प्रजापति, सीताराम प्रजापति, राजीव प्रजापति, रामलाल प्रजापति, चिरंजीवी प्रजापति, मोहित गोला और मास्टर रामकुमार प्रजापति सहित कई वक्ताओं ने भगवान दक्ष प्रजापति के जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ समाजसेवी सतीश कुमार प्रजापति ने भजन एवं मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से धूप-दीप, भोग, आरती और पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण एवं जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *