स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को बांटी लेखन सामग्री, शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान तथा अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सेवा समूह की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय (संख्या-43), खड़खड़ी में छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं समूह के संचालक डॉ. अशोक गिरि ने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित होती है। बच्चों को अपने से बड़ों का सम्मान करने और छोटों के प्रति स्नेह व सहयोग का भाव रखने की प्रेरणा भी दी। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी बच्चों के शैक्षिक एवं नैतिक विकास के लिए यथासंभव सहयोग करता रहेगा। कार्यक्रम में दीनदयाल दीक्षित, चाँद गिरि तथा विद्यालय के अध्यापकों ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *