रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सांवल्दे नदी में बढ़ते मिट्टी भराव और संभावित कटाव की समस्या को लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्षा के दौरान गांव की ओर कटाव की आशंका जताते हुए आवश्यक सुरक्षा कार्य कराने की मांग की गई। डॉ. बडोला ने मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान इंदर लाल आर्या सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।