मंगलौर में आयोजित लोक समस्या निवारण कैंप में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने पेंशन, राशन कार्ड और अतिक्रमण समेत करीब 10 शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कैंप में तीन विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान आयोग के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण और समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।