घर में मां के पास सोई बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार

रुद्रपुर। बीती रात पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर मां के साथ सोई नौ साल की बच्ची से युवक ने दुष्कर्म कर दिया। जब आरोपित का पैर पीड़िता के मां के पैर पर लगा तो वह जाग गई। युवक को पुत्री के साथ नग्न अवस्था में देखकर उसने उसे दबोचकर शोर मचा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने  आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, खेड़ा निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में काम करता है। वह तीन बच्चों के साथ खेड़ा में किराए में रहती है। उसके पास वाले कमरे में ओमवीर सिंह अपनी पत्नी और पुत्र राहुल चैहान के साथ रहता है। गुरुवार रात खाना खाकर उसने फर्राटा वाला पंखा चलाया और अपने तीनों बच्चों के साथ सो गयी। इसका पता उसे तब चला जब आरोपित का पैर उसके पैर से लगा। इस पर वह उठी तो आरोपित उसकी पुत्री के साथ नग्न हालत में मिला। उसके शोर मचाने पर राहुल भागने लगा तो उसने उसे दबोच लिया। शोर शराबा होने पर राहुल के पिता समेत अन्य स्वजन के साथ ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपित राहुल को हिरासत में ले लिया।
साथ ही पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित राहुल पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली। बाद में पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इस दौरान आरोपित राहुल की शर्ट का टूटा हुआ बटन टीम को घटनास्थल से मिला। एसपी क्राइम जितेंद्र चैधरी ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जिसके बाद आरोपित को कोर्ट में कर जेल भेजा जाएगा।सो गई थी। देर रात पड़ोस में रहने वाला ओमवीर का पुत्र राहुल उनके कमरे में घुस गया और उसकी नौ साल की पुत्री से दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *