हरिद्वार के सभी मदरसों की मान्यता अनिवार्य, बिना मान्यता संचालन पर होगी कार्रवाई

हरिद्वार में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि प्रदेश में संचालित सभी मदरसों की निर्धारित नियमों के तहत मान्यता कराना अनिवार्य है। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने शिक्षा विभाग को सभी मदरसा संचालकों को मान्यता प्रक्रिया की जानकारी देकर समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना मान्यता किसी भी मदरसे का संचालन नहीं किया जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। बैठक में बताया गया कि जनपद के 271 मदरसों में से 47 ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। इनमें पांच को मान्यता मिल चुकी है, जबकि शेष आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *