हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने व्यापार मंडल की नवगठित इकाई श्री गायत्री व्यापार मंडल की कार्यकारिणी घोषित की है। कार्यकारिणी में भागीरथ प्रजापति अध्यक्ष, लाल यादव महामंत्री, हरिमोहन भारद्वाज संगठन मंत्री, देवेंद्र गोयल कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इसके अलावा संरक्षक मंडल लक्ष्मीदत्त चिलकोटी, सुशील कुमार, उमेश शर्मा, गोकुल डबराल, धर्मेंद्र बब्बर, अशोक तिवारी संरक्षक, गौरव शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश पांडे सचिव, जुगल किशोर, अशोक बजाज, राजेश मुखजी, नीरज मिश्रा उपाध्यक्ष तथा राम अवध, राहुल शर्मा, हरिमोहन मिश्रा, रमन सिंह, पवन कुमार को कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया है। सुनील सेठी ने सभी को बधाई देते हुए हरिद्वार की मर्यादा, मां गंगा की रक्षा एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई और व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहकर कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर व्यापार मंडल के जिला मंत्री रवि बांगा, जिला उपाध्यक्ष एसएन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला सचिव पवन पांडे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, पवन कुमार, भीम सैन महाराज, लक्ष्मीदत्त शास्त्री मौजूद रहे।