सिडकुल में स्थिति सामान्य, श्रमिक अफवाहों पर ध्यान न दें: प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार ने कहा कि सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में वर्तमान स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में उत्पादन सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने श्रमिकों से किसी भी तरह के भ्रम और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि वेतन बढ़ोतरी को लेकर करीब 25 औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संविदा श्रमिकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, जिसके चलते धरना-प्रदर्शन किए जा रहे थे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर श्रम विभाग ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर सभी समस्याओं का समाधान कराया।

सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि श्रमिकों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते से संबंधित राज्य सरकार के नियमों की जानकारी देकर भ्रम दूर किया गया। वर्तमान में सिडकुल क्षेत्र में औद्योगिक शांति बनी हुई है और सभी श्रमिक सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *