निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा मीठा शरबत

हरिद्वार। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने अपने खड़खड़ी स्थित प्रतिष्ठान पर राहगीरों और श्रद्धालुओं को मीठा शरबत व जल प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर सुनील सेठी ने कहा कि निर्जला एकादशी का पर्व हरिद्वार सहित पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। मां गंगा की पावन नगरी हरिद्वार में इस पर्व का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि पर्व के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और लोगों द्वारा शहर के अनेक स्थानों पर शरबत एवं जल वितरण कर श्रद्धालुओं और राहगीरों को शुभकामनाएं दी गईं।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में गर्मी के मौसम में अनेक स्थानों पर भक्तजन समय-समय पर ठंडे जल की व्यवस्था करते हैं, लेकिन निर्जला एकादशी के अवसर पर सैकड़ों स्थानों पर जल सेवा और छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई गई।

कार्यक्रम में रुद्र सेठी, प्रकाश सिंह, अमित चौधरी, गौतम कुमार, राहुल अरोड़ा और सौरभ अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *