ॐ’ उच्चारण प्रतियोगिता में विशाल प्रथम, कार्तिक और शिवा रहे अव्वल

हरिद्वार। श्री कृष्ण कृपा धाम, श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान तथा अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सेवा समूह के संयुक्त तत्वावधान में ‘ॐ’ के उच्चारण की अवधि पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 25 ब्रह्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में विशाल ने प्रथम, कार्तिक ने द्वितीय और शिवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने पुरस्कृत किया, जबकि सभी प्रतिभागियों को भी उपहार भेंट किए गए।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं समूह के संचालक डॉ. अशोक गिरि ने स्वामी ज्ञानानन्द महाराज को अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सेवा समूह का स्मृति चिह्न तथा आचार्य राजेश योगी को उपहार भेंट किया। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में राजकुमार, पवन, अजय मलिक, पंकज गिरि, चांद गिरि, अश्विनी गोयल और अमरपाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *