हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने PIT-NDPS एक्ट में वांछित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार सलमान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध PIT-NDPS एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। सीआईयू रुड़की की मदद से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी ने कहा कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।