चार वर्षीय बेटी के साथ महिला लापता

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक महिला के अपनी चार वर्षीय मासूम बेटी के साथ लापता होने का मामला प्रकाश आया है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी, उम्र लगभग 30 वर्ष 25 मार्च शाम को घर से बिना किसी को बताए उनकी चार वर्षीय बेटी मानवी को साथ लेकर कहीं चली गईं। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। व्यक्ति के अनुसार, उन्होंने पत्नी और बेटी की तलाश के लिए सभी संभावित स्थानों, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां खोजबीन की, लेकिन कहीं भी कोई सुराग नहीं मिला। लगातार तलाश के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराकर उन्हे तलाश करने की मांग की।

 ें ट्रांजिट कैंप कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम महिला और बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।

सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है. इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी सूचना प्रसारित कर दी गई है ताकि जल्द से जल्द दोनों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *