जालसाजी करके नकली आभूषण बेचते पकड़ी गयी महिला

चमोली। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में जालसाजी करके एक महिला को नकली आभूषण बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला से इस संबध मे पूछताछ जारी है।
 चमोली जिले के कर्णप्रयाग से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा चांदी के नकली आभूषण बेचने की कोशिश किए जाने पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कर्णप्रयाग बाजार में एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में आभूषण बेचने पहुंची। दुकानदार को शक होने पर जब आभूषणों की जांच की गई, तो वे पूरी तरह नकली निकले। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय स्तर पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि महिला अकेले इस काम में शामिल है या किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है। कोतवाल विनोद थपलियाल ने बताया कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि अब तक इस गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और कहां-कहां इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, महिला से लगातार पूछताछ जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *