खराब मौसम के चलते गंगा में राफ्टिंग पर लगाई रोक

ऋषिकेश। खराब मौसम के कारण रविवार सुबह कुछ घंटों के लिए राफ्टिंग रोक दी गई, जो बाद में फिर से शुरू हुई। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर चार राफ्टिंग कंपनियों पर 15 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया है।

वर्षा और अंधड़ के चलते प्रशासन ने रविवार सुबह से 11.30 बजे तक गंगा में राफ्टिंग के संचालन पर पूरी तरह रोक लगाई। मौसम सामान्य होने पर राफ्टिंग का संचालन शुरू किया गया।

राफ्टिंग एवं साहसिक खेल अधिकारी (मुनिकीरेती) जसपाल चौहान ने बताया कि राफ्टिंग में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर विभाग सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करा रहा है।विभाग ने कई सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर चार राफ्टिंग कंपनी पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी है।

इसमें पाया गया था कि राफ्टिंग कंपनी पर्यटकों को जीर्ण-क्षीर्ण लाइफ जैकेट, ओवरलोडिंग, हेलमेट में सुरक्षा मानकों का पालन न होने आदि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया जा रहा था। कहा कि औचक निरीक्षक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *